फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Date extended, now buy wheat till June 22

गेहूं खरीद की तिथि बढ़ी, 22 जून तक होगी क्रय केंद्रों पर तौल

Tue, 15 Jun 2021 09:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Date extended, now buy wheat till June 22
तारीख बढ़ी, अब 22 जून तक गेहूं खरीद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को अंतिम दिन सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की गई। इसके बाद भी जिले के करीब 2700 पंजीकृत किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लेने से वंचित हो रहे थे। शाम को गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ने का आदेश आने से छूटे किसानों के चेहरे खिल गए। ढाई माह में सात हजार किसानों से करीब 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अब तक की गई है।
शासन से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद के लिए जनपद में एक अप्रैल से 41 क्रय केंद्र संचालित हैं। 15 जून तक सरकारी गेहूं खरीद करने के आदेश थे। गेहूं बेचने के लिए 9691 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इनमें करीब सात हजार किसानों से अब तक 31 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। करीब 2700 पंजीकृत किसान अपना गेहूं नहीं बेच सके थे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर एक बार में 50 क्विंटल ही गेहूं की तौल करने की पाबंदी से बड़े किसान पंजीकरण के सापेक्ष गेहूं नहीं बेच सके। मंगलवार को गेहूं खरीद का अंतिम दिन था। इससे टोकन के साथ किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। वरीयता क्रम से की गई तौल में दोपहर तक ही 350 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया। इसके बाद कुछ किसान खड़े रह गए। उनका गेहूं नहीं तौला जा सका। खरीद की अंतिम तिथि होने से वह खासे चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्या को देखते हुए संयुक्त सचिव (शासन) विनोद कुमार ने 22 जून तक गेहूं खरीद का आदेश जारी कर दिया। अब जिलाधिकारी तय करेंगे कि 41 क्रय केंद्रों में से कितने केंद्रों पर गेहूं की तौल की जाएगी या सभी केंद्र चलेंगे। इसकी सूचना मिलते ही किसानों के चेहरे खिल गए। इससे जिले के छूटे हुए किसानों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल जाएगा।

15 जून तक गेहूं खरीद करने के आदेश थे। अब शासन से 22 जून तक गेहूं खरीद की तिथि बढ़ा दी गई है। इससे बुधवार को भी क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल की जाएगी।- विवेक सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed