फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   daroga aur sipahi per hamla,27 per report

दरोगा व सिपाही पर हमला, 27 पर मुकदमा

Thu, 22 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
daroga aur sipahi per hamla,27 per report
राजेपुर। एक उम्मीदवार को वोट देने के विवाद में मारपीट कर रहे दो पक्षों लोग बीचबचाव करने गए दरोगा और सिपाही पर हमलावर हो गए। पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना हलका के दरोगा संजय मौर्य को मिली। इस पर वह सिपाही महेंद्र सिंह को साथ लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्ष के लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। दोनों पक्षों के लोग दरोगा व सिपाही से गालीगलौज करने लगे। इस पर दरोगा व सिपाही ने लाठियां फटकारीं तब कहीं जाकर दोनों पक्षों के लोग वहां से भागे। दरोगा संजय ने गांव कड़क्का निवासी आफाक, साजिद, दिलशाद, हसीन, नसीम, हीरा, माजिद, तालिब, सीबू, अफसर, आसिफ, मोबीन, गांव इमादपुर निवासी राहुल, अनंगपाल व दूसरे पक्ष के कड़क्का निवासी चंदा, नौशाद, कामिल, शमशाद, इरफान, बिलाल, हिलाल, शादाब गांव अलीगढ़ निवासी वसीम, इंतजार, जुुल्फिकार, आसमा, नत्थो सहित 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि वोट देने को लेकर दोनों पक्ष मारपीट कर रहे थे। मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो ये लोग सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाकर पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस ने शादाब व कामिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed