{"_id":"60ae8f0b8ebc3e64720f52be","slug":"daka-farrukhabad-news-knp6305866126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बनाते आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की योजना बनाते आठ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने की पुलिस ने बुधवार को तड़के अर्रापहाड़पुर स्थित खंडहर पड़े कोल्ड स्टोरेज में बैठकर डकैती की योजना बना रहे आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। सात बदमाश एटा और एक मैनपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने इनके कब्जे से असलहे तथा वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।
मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा को सूचना मिली कि अर्रापहाड़पुर स्थित खंडहर पड़े कोल्ड स्टोरेज में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। उन्होंने एसओजी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा व फोर्स के साथ बुधवार तड़के कोल्ड स्टोरेज की घेराबंदी की। इस पर वहां मौजूद बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेरकर आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लखन, सुरेश, रविंद्र, अमित, विक्की, गोविंद व राजीव निवासी अलीगंज एटा व उदयवीर निवासी गिहार कालोनी भोगांव मैनपुरी बताया। बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस व औजार आदि बरामद हुआ है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की सराहना की है।