फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cylinder blast, two women burned in fire

सिलेंडर फटने से तीन घर जले, दो महिलाएं झुलसीं

Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
cylinder blast, two women burned in fire
आग में जला सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। इससे दो महिलाएं झुलस गईं और तीन घरों में आग लग गई। हादसे में नगदी सहित करीब पांच लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी मोहम्मद सइद के नाम भारत गैस सर्विस का घरेलू गैस कनेक्शन है। शुक्रवार दोपहर को उनकी बहू राना बेगम पत्नी इकबाल खाना पका रही थी। इस दौरान सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई और राना बेगम झुलस गईं। शोर सुनकर देवरानी रिजवाना बेगम रसोई की ओर दौड़ी, आग की चपेट में आकर वह भी झुलस गई। आग ने इकबाल के घर के साथ उसके भाई मासूम रजा और गुलाम रजा के घर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। इससे तीनों ही घरों में चीख पुकार मच गई। करीब ढाई घंटे बाद फतेहगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसके पहले ही गांव के लोग आग पर काबू कर चुके थे। सूचना मिलने पर भारत गैस सर्विस की एक टीम ने घरों में नुकसान का जायजा लिया। गुलाम रजा की पत्नी शहनाज ने बताया कि ईंट लेने के लिए कल बाजार से 30 हजार रुपये उधार लाए थे। घर में रखे इन रुपयों के साथ अन्य सामान भी जल गया। तीनों घरों में 50 हजार रुपये सहित करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। गैस एजेंसी संचालक प्रवीण कुमार ने बताया हादसे की सूचना भारत गैस सर्विस के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed