{"_id":"60a7f8f58ebc3e6c185a44ff","slug":"current-farrukhabad-news-knp629688613","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किसान कुएं में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किसान कुएं में गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। गांव नगरिया देवधरापुर में शुक्रवार की सुबह खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आकर किसान कुएं में गिर गया। गांव वालों की मदद से परिजनों ने किसान को बाहर निकाला और डॉक्टर के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर निवासी नाहर सिंह (27) शुक्रवार सुबह खेत में पानी लगाने के लिए नलकूप पर गया था। कुएं के पास लगे स्टार्टर में तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से वह कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे और कुएं से निकालकर डॉक्टर के पास ले गए।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद किसान की मां सूरजमुखी, पत्नी उमा देवी व बहन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)