फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth murdered wife and hanged in farrukhabad

फर्रुखाबाद में युवक ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाई

Tue, 19 Feb 2019 11:30 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Tue, 19 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered wife and hanged in farrukhabad
सांकेतिक
 मोहम्मदाबाद कोतवाली के नगला तबलदार गांव में मंगलवार को पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर युवक ने फांसी लगा ली। घटना से पहले दोनों में किसी बात पर विवाद की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगला तबलदार में मंगलवार सुबह दो मौतों की खबर ने लोगों को सकते में डाल दिया। पुलिस को पता चला कि सुबह गांव के उजवीर सिंह यादव का इकलौता बेटा रामभजन (30) और उसकी पत्नी सुमन (28) घर पर थे। बेटा रिषभ (4) ट्यूशन पढ़ने गया था। पिता उजवीर व मां जमुना देवी खेत में आलू खोदने गए थे। सुमन घर पर खोया बना रही थी। दस बजे के बाद उजवीर और जमुना देवी घर लौटे। दरवाजा अंदर से बंद देख उजवीर ने कई बार आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसी नरेंद्र सिंह के बेटे अमित को दीवार फंदाकर घर में उतारा। उसने अंदर जाकर दरवाजे की कुंडी खोली। उजवीर और जमुना अंदर पहुंचे तो सुमन का शव बरामदे में पड़ा था। उसके गले में धारदार हथियार से वार किया गया था। नाक से भी खून बह रहा था। कमरे में रामभजन का शव रस्सी के फंदे से लटका था। 
विज्ञापन


उजवीर के चीख-पुकार मचाने पर मोहल्ले के लोग जुटे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुमन के शव के पास ही कुल्हाड़ी पड़ी मिली। फोरेंसिक टीम ने खून आदि के नमूने लिए। उजवीर ने बेटे रामभजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि किसी बात पर विवाद होने पर रामभजन ने यह कृत्य कर डाला। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि रामभजन ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed