{"_id":"596bb38b4f1c1b0e5e8b4668","slug":"youth-dies-in-road-accident-at-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
farrukhabad
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। बोलेरो की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए।
थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी कमलेश कठेरिया (23) पुत्र प्रमोद रविवार को अपनी मां राजकुमारी की दवा लेने के लिए बाइक से फर्रुखाबाद गया था। कमलेश हेलमेट नहीं पहने था। वहां से वह लौट रहा था। जब वह थाना मऊदरवाजा के हथियापुर के पास से गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर कलमेश बाइक समेत गिरकर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगाें ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कमलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पिता और भाई विमलेश अस्पताल पहुंच गए। हालत खराब होने पर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग शव लेकर गांव आ गए। विमलेश ने बताया कि भाई की शादी आठ महीना पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह परचून के सामान का सेल्समैन था। उधर, शव घर पहुंचते ही पत्नी चित्रा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज हुई है।