फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Workers lit up fellow in medical college

मेडिकल कॉलेज में मजदूरों ने साथी को जलाया

Wed, 19 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Workers lit up fellow in medical college
चारपाई पर लेटा आग से जला सूर्यकांत। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। अनार सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भोजपुर में पुताई करने गए मजदूर पर साथियाें ने थिनर से हाथ धोते समय उस पर माचिस फेंक दी। इससे उसके शरीर में आग लग गई। वहां मौजूद उसके भाई ने चीखपुकार सुन दरवाजा खोलकर आग बुझाई। इस मामले में बुधवार को एसपी ने कमालगंज थाना पुलिस को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


इस मामले की शिकायत थाना कमालगंज के गांव नगला कलार के रहने वाले सुधीर कुमार ने एसपी दयानंद मिश्रा ने दर्ज कराई। एसपी ने थानाध्यक्ष कमालगंज को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। शिकायत में कहा गया है कि 6 जुलाई 2017 को गांव के ही दो युवक उसके घर आए। कहा कि अनार सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज भोजपुर कमालगंज में पुताई का काम होना है। इसमें प्रति मजदूर 280 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेंगे। यह बात सुनने पर उसने अपने भाई सूर्यकांत को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन


सूर्यकांत को वह दोपहर खाना देने गया तो यह सब काम कर रहे थे। खाना खाने के लिए उसका भाई सूर्यकांत बाथरूम में थिनर से हाथ धुल रहा था। उसी समय उन लोगों ने उसके ऊपर तीली जलाकर फेंक दी। इससे उसके पूरे शरीर में आग लग गई। चीखपुकार सुनकर जब वह तथा उसके चाचा मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका भाई सूर्यकांत जल रहा था। उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला। आग बुझाकर उसे लोहिया अस्पताल ले गया। यहां से उसे सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी। बुधवार को गांव के छह-सात लोग आग से जले सूर्यकांत को एसपी के यहां लाद लाए। उसे देखकर एसपी ने थानाध्यक्ष कमालगंज को फटकार लगाई। थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed