फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women arrested by the police on taking custody of the young man

युवक को हिरासत में लेने पर दरोगा से भिड़ीं महिलाएं

Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Women arrested by the police on taking custody of the young man
uttarakhand police
फर्रुखाबाद। मुख्य बाजार में सोमवार को एक युवक के साथ कुछ लोग तमंचे से लैस होकर मारपीट कर रहे थे। इस बीच उधर से निकले दरोगा ने एक हमलावर को पकड़ लिया। यह देखकर करीब आधा दर्जन महिलाओं ने दरोगा से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली तो यहां भी महिलाओं ने पुलिस से नोकझोंक की और अपने कपड़े फाड़ लिए। पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला रकाबगंज टाउनहाल निवासी एक दबंग साथियों के साथ मिलकर युवक से मारपीट कर रहा था। एक युवक तमंचा भी लिए था। युवक को पीट रहे लोग उसे गोली मारने की भी धमकी दे रहे थे। दिनदहाड़े तमंचा लहराते हुए युवक से मारपीट कर रहे लोगों को देखकर सड़क के दोनों तरफ भीड़ जमा हो गई। इससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कोई भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तमंचा लिए एक युवक ने फायर भी किया लेकिन कारतूस मिस होने पर युुवक बाल-बाल बच गया। इस बीच दरोगा संजय यादव इधर से गुजर रहे थे। भीड़ लगी देख वह रुक गए और उसने जैसे-तैसे पिट रहे युवक को बचाया। दरोगा के बचाने पर युवक वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को देखकर हमलावरों ने भागने का प्रयास किया तो दरोगा संजय यादव ने एक युवक को पकड़ लिया। यह देख हमलावरों के घरों की महिलाएं आ गईं और दरोगा से भिड़ गईं। महिलाओं ने दरोगा से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी राजेश पाठक, एसएसआई ललित कुमार के साथ ही थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के घर में घुसकर तलाशी ली तो महिलाएं पुलिस से नोंकझोंक पर उतारू हो गईं। महिला होमगार्ड कमलेश देवी से भी धक्का-मुक्की करने लगीं। इस दौरान पुलिस ने एक हमलावर की मां , बहन और एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि एक युवक के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। सूचना पर दरोगा संजय यादव मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने पकड़े गए एक आरोपी को धक्का-मुक्की कर छुड़ा लिया। आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है। उनकी तलाश कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


इनसेट
महिलाओं ने खुद फाड़े अपने कपड़े
मारपीट के बाद जब पुलिस घर की तलाशी ले रही थी, उसी समय महिलाएं पुलिस से नोकझोंक कर बाधा डालने लगीं। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जैसे ही इन महिलाओं को थाने ले जाया जाने लगा तो वह अपने कपड़े फाड़ने लगीं। यह देखकर पुलिस के हाथपैर फूल गए। पुलिस ने इन महिलाओं की वीडियोग्राफी करना शुरू कर दिया। यह देखकर महिलाएं शांत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed