फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman shot at railway station

रेलवे स्टेशन पर महिला को मारी गोली

Wed, 23 Sep 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman shot at railway station
शुकरुल्लापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को युवकों ने
विज्ञापन
गोली मार दी। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। आनन- फानन में महिला को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। महिला पर सालभर पहले तेजाब से भी हमला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गुसरापुर निवासी बसंती (25) पुत्री मुन्नालाल श्रीवास्तव अपनी मां शारदा के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे एटा जाने के लिए शुकरुल्लापुर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वहां दो युवक आए। वे कुछ देर तक बसंती के पास बैठे रहे। फिर एक उठा और पीछे से बसंती की पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही बसंती लहूलुहान

होकर गिर पड़ी। उसकी मां चीखने लगी। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। इस बीच दोनों युवक भाग निकले। बसंती को गंभीरावस्था में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। एसपी दिनेश कुमार पी ने लोहिया अस्पताल में बसंती की मां शारदा से पूछताछ की। उसने बताया कि हमलावरों को पहले कभी नहीं देखा।

कुछ समय पहले फतेहगढ़ इलाके में उसकी बेटी पर तेजाब फेंका गया था। इस मामले में  पल्ला बाजार निवासी राहुल नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में वह छूट गया। विवाहित बसंती कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही है। एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed