{"_id":"5978e3a24f1c1be33e8b4672","slug":"woman-s-ear-lynx-looted-husband-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कान का कुंडल लूटा, पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कान का कुंडल लूटा, पति को पीटा
farrukhabad
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित अमर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर में बुधवार को बदमाशों ने खेतों पर जा रहे दंपति को घेरकर सोने का कुंडल लूट लिया। विरोध करने पर पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
सवितापुर निवासी अमर सिंह ने अपने खेत पर झोपड़ी बना रखी है। इसमें उसकी पत्नी रीना खाना आदि बनाती है। यहीं रहकर दंपति मक्का व उर्द की फसल की रखवाली करते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे दंपति गांव से खेतों की ओर जा रहा था। भुड़िया नाले के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रीना के कानों का एक कुंडल नोच लिया।
इसका विरोध करने पर अमर सिंह की पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार मचने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश की पर उनका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर जानकारी दी। एसओ ललितेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।