फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death sentence on son's birthday in farrukhabad

बेटे के जन्मदिन पर महिला की संदिग्ध हालात मौत

Thu, 21 Feb 2019 11:35 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman's death sentence on son's birthday in farrukhabad
फाइल फोटो
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव लखरौआ गांव में बेटे के जन्मदिन पर महिला की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। महिला को सास व रिश्ते का देवर लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव लखरौआ निवासी महाराज सिंह की शादी वर्ष 2015 में जनपद कन्नौज थाना सौरिख के गांव खड़िनी निवासी दीक्षा (22) के साथ हुई थी। दीक्षा के बेटा ध्रुव और बेटी शिखा है। दीक्षा की सास मीना ने बताया कि गुरुवार को ध्रुव का जन्मदिन था। महाराज खेत पर काम करने गया था। दीक्षा घर में बेटे के जन्म दिन की तैयारी कर रही थी। शाम को मैं पड़ोसी के घर चली गई। दीक्षा के रिश्ते का देवर गांव का ही पवन जन्मदिन की तैयारी के लिए सामान लेने बाजार गया था।
विज्ञापन


शाम को वह घर पहुंचा तो बच्चे बाहर खेल रहे थे। दीक्षा घर में अचेतावस्था में पड़ी थी। यह देख उसने शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मीना देवी भी घर पहुंच गई। पवन और मीना देवी दीक्षा को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे चीत्कार मच गया। मामले की सूचना महिला के मायके दी गई है। मीना देवी बताया कि नवंबर में उनके पति धन सिंह की मौत हो गई थी। पति के अस्पताल न पहुंचने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed