{"_id":"570165314f1c1bff28c811e7","slug":"woman-riding-bike-chain-looted-by-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से घर वापस जा रहे दंपति से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली और भाग गए। बदमाशों की बाइक की टक्कर से दंपति घायल भी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
जिला कन्नौज के मोहल्ला अजीतपाल निवासी दिलीप अपनी पत्नी व पुत्र के साथ ससुराल बनखड़िया स्कूटी से आए थे। रविवार को वह अपने घर कन्नौज वापस जा रहे थे।
खुदागंज और काली नदी पुल के बीच से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति गिरकर घायल हो गए। लुटेरे दिलीप की पत्नी की सोने की चेन लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें हो गई है। बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति गिरकर चुटहिल हुए हैं। लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।