{"_id":"575da8434f1c1b283e11ba61","slug":"woman-arrested-by-malice","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बुरी नीयत से दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बुरी नीयत से दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। शौच करने गई महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई और घरवालों को जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पति उलाहना देने गया तो हमलावरों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला शनिवार की शाम शौच करने के लिए खेतों की ओर गई थी। इस बीच माडल शंकरपुर के पुष्पेंद्र सिंह ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला किसी प्रकार पुष्पेंद्र के चंगुल से छूटकर घर आई।
विज्ञापन
महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। जब पति उलाहना देने के लिए गया तो हमलावर आक्रोशित हो गए। हमलावरों ने पति के साथ मारपीट कर दी। पति वहां से भागकर अपने घर पर आ गया।
विज्ञापन
इस दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का देवर बचाने के लिए आया तो उसे भी पीट दिया। मारपीट करने के बाद हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, अरविंद, शैलेंद्र, सुमित और गुरुमंगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।