फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Was shot and killed in mysterious circumstances in rural

संदिग्ध हालात में गोली लगने से ग्रामीण की मौत

Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Was shot and killed in mysterious circumstances in rural
प्रतीकात्मक - फोटो : Demo pic
तालाब के पास मछली मारने गए युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ ने मौके पर जाकर जांच की। पत्नी ने पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कैरई निवासी रामप्रकाश जाटव (40) शुक्रवार को पत्नी ईश्वरीदेवी और बच्चों के साथ गांव बड़हार स्थित खेतों पर गेहूं की कटाई करने के लिए गया था। इस दौरान रामप्रकाश अपने चचेरे भाई श्रीकृष्ण, हरीशचंद्र और गांव के ही विनोद के साथ तालाब पर मछली मारने के लिए चला गया।
विज्ञापन


एक ओर रामप्रकाश ने जाल डाला तो दूसरी ओर उनके चचेरे भाइयों ने जाल डाल दिया। दोपहर 1 बजे रामप्रकाश की तालाब के पास गोली लगने से मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर उनके चचेरे भाई मौके पर आए तो रामप्रकाश लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा था। सूचना मिलने पर एसओ श्रीकांत यादव ने श्रीकृष्ण, हरीशचंद्र और विनोद को  हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी गई। कुछ ही समय बाद सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार भी आ गए। गांव पथरामई निवासी मानसिंह ने सीओ को बताया कि वह शौच करने के लिए आया था। फायर की आवाज सुनकर जब वह आया तो रामप्रकाश लहूलुहान पड़ा था। घटना की जानकारी पर पत्नी ईश्वरीदेवी और बच्चे भी मौके पर आ गए। पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed