{"_id":"e9c23cdb94c47e0e3625fb01e69bb5c6","slug":"walked-into-the-two-sides-firing-of-the-ground-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों
के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव अमेठी जदीद निवासी नायब खां का गांव के ही शमशाद शेर से 17 डिसमिल कब्रिस्तान की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में भी मामला है। शमशाद ने इस जमीन पर अपना निर्माण करा लिया था। इसी की फोटो खींचने के लिए नायब खां गए थे। फोटो खींचते देख कर शमशाद खां और उनके परिवार के लोग मौके पर आ गए।
इन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होने लगी। इसके बाद फायरिंग हो गई। दिनदहाड़े फायरिंग से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब खां उनके बड़े भाई हाफिज अयाज व दूसरे पक्ष के शमशाद शेर खां, बेटा शेरवान, भतीजे राजू खां को हिरासत में ले लिया। इन्हें कोतवाली लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।