फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers fired and threw rascals in farrukhabad

ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा

Sun, 09 Sep 2018 12:07 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 09 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers fired and threw rascals in farrukhabad
बदमाश यही पिकअप छोड़कर भाग गए। - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने शुक्रवार रात पांच गांवों में घुसने का प्रयास किया। ग्रामीणों के मोर्चा संभालने से घटना को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया। वे पिकअप छोड़कर भागने को मजबूर हुए। घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर रात में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रुदायन में बुधवार रात तीन घरों में डकैती के बाद से आसपास के गांवों के लोग रात जागकर काट रहे हैं। रुदायन के मजरा घुंडी नगला में शुक्रवार रात को गांव में स्थित पीपल के पेड़ के पास जिला कांशीराम नगर के भरगैन की तरफ से दो वाहन आकर रुके। उससे 20 से 25 बदमाश उतरे। इसके बाद वाहन चले गए। छतों पर जाग रहे ग्रामीणों ने यह देख सूचना प्रधान के पति बंटू यादव को दी। बंटू यादव ने ग्रामीणों से उन पर नजर रखने को कहा। वह खुद कुछ ग्रामीणों को कार से लेकर असलहों के साथ घुंडी नगला पहुंच गए। इस बीच बदमाश खेतों से होकर रुदायन के मोहल्ला कूड़ा में पहुंचे। ग्रामीण बदमाशों पर नजर रखे हुए थे। बदमाशों के घुसते ही छतों से पहरेदारी कर रहे ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश वहां से भाग निकले। बंटू ने मोबाइल से अन्य प्रधानों को बदमाशों के होने की सूचना दी। करीब दो घंटे बाद बदमाश पड़ोसी गांव भत्तूपुर में घुस गए। यहां भी जाग रहे ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया। कुछ देर बाद गांव जिजौटा खुर्द में मोतीलाल दुबे के घर में घुसने का प्रयास किया। शोर होने बदमाश यहां से भी भागने को मजबूर हुए। गांव जिजौटा बुजुर्ग में घर के बाहर लेटे गोपी चौहान के पास बदमाशों की आहट होने पर उसकी आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों को एक पिकअप स्टेशन की ओर जाती दिखाई दी तो सूचना बंटू को दी। उन्होंने ने कार से पीछा किया। बदमाशों को रेलवे फाटक बंद मिला। इस पर बदमाशों ने पिकअप को घुंडी नगला की ओर मोड़ दी। कुछ दूर जाकर पिअकप फंस गई। बदमाशों ने पिकअप से उतर खेतों से मोर्चा संभालते हुए कार पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। फायरिंग होने से बदमाश पिअकप छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव घंडी नगला में बदमाशों के आने पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया था। गांव के ही गोपीचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने भैंस चोरी का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें कहा गया कि बदमाश पिकअप से आए और भैंस खोल रहे थे। शोर होने पर फायरिंग कर बदमाश पिकअप छोड़ कर भाग गए। उधर, थाना प्रभारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पिअकप की जांच की जा रही है। उस पर अलीगढ़ का नंबर लिखा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed