फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP 100 policeman pushing for peace in farrukhabad

सुलह कराने पहुंची यूपी 100 पुलिस से धक्कामुक्की

Sat, 09 Feb 2019 11:45 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 09 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
UP 100 policeman pushing for peace in farrukhabad
back photo of police
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गुसरापुर में जमीन पर कब्जे के विवाद को निपटाने गई यूपी 100 पुलिस के जवानों को महिलाओं ने घेर लिया। उनके साथ धक्कामुक्की की। पुलिस कर्मियों ने खुद को घिरा देखकर थाने में जानकारी दी। एसओ मौके पर पहुंचे और दंपति समेत चार लोगों को पकड़ कर थाने लाए। इनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।  
विज्ञापन


गांव गुसरापुर निवासी योगेंद्र कुमार की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा करने के लिए शनिवार शाम निर्माण शुरू करा दिया। इसका विरोध करने पर अवैध कब्जा करने वालों ने योगेंद्र से हाथापाई कर दी। उसने यूपी 100 को इसकी जानकारी दी। यूपी 100 गाड़ी से एक दरोगा और दो सिपाही मौके पर पहुंचे और जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने के लिए कहा। तभी अवैध कब्जा करने वाले पक्ष की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को घेर कर खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। यह देखकर यूपी 100 के सिपाही ने नवाबगंज थाने में सूचना दी। एसओ रवींद्र नाथ यादव महिला पुलिस कर्मियों और यूपी 100 की दूसरी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस देखकर अवैध निर्माण स्थल पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस सुनील, इसकी पत्नी मधु, लल्लन व कुलदीप को पकड़ कर थाने ले आई। इनका शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रवींद्रनाथ यादव ने बताया कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। किसी पुलिस कर्मियों से कोई धक्कामुक्की नहीं हुई है। विवाद करने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा था। जिनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed