फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two women Biker robbers looted 55 thousand

दो महिलाओं से बाइकर लुटेरों ने लूटे 55 हजार

Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two women Biker robbers looted 55 thousand
कायमगंज में बाइक सवार लुटेरों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहीं दो
विज्ञापन
महिलाओं से दिनदहाड़े  55 हजार रुपये की नकदी लूट ली। महिलाओं ने कोतवाली में सूचना दी। दोनों वारदातें मंडी चौकी इलाके में हुई हैं। गांव जौंरा निवासी शेखर अपनी पत्नी निर्मला को मिले लोहिया आवास की किश्त के 35 हजार रुपये बैंक आफ इंडिया की शाखा से निकालकर साइकिल से गांव जा रहे थे। कंपिल रोड पर मेंहदियावली की मजार के पास लगे हैंडपंप पर यह पानी पीने लगे।  निर्मला रुपयों का थैला लेकर

साइकिल के पास खड़ी थी। तभी काली पल्सर पर सवार दो युवक पहुंचे और निर्मला से थैला छीन लिया। इसके बाद कंपिल की ओर भाग निकले। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच का मंसूबा बना ही रही थी कि घसिया चिलौैली गांव में बाइक सवारों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। चिलौली निवासी दिनेश गंगवार की पत्नी सरला बैंक

ऑफ इंडिया की शाखा से 31 हजार रुपये  निकाल कर घर लौट रही थीं। इन्होंने 20 हजार रुपये थैले में रख लिए, 11 हजार रुपये अलग निकाल लिए। सरला घर जाने लगी। घर से चंद कदमों की दूरी पर एक बाइक पर आए दो युवकों ने इनसे थैला छीन लिया । यह वारदात कर बाईपास की ओर भाग निकले। दिन दहाड़े एक ही समय में मंडी चौकी क्षेत्र में घटी दो लूट की वारदातों से लोग  दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed