फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two injured in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में दो जख्मी

Tue, 30 May 2017 12:27 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Tue, 30 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two injured in Harsh firing
गोली लगने से घायल तसब्बर। - फोटो : amarujala
राजेपुर। पूर्व प्रधान की बेटी की गोदभराई कार्यक्रम में सोमवार को हर्ष फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कसबे में पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता की बेटी शिप्रा की गोदभराई कार्यक्रम कसबा स्थित उनके प्रतिष्ठान पर चल रहा था। शिप्रा की शादी कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी अंकित गुप्ता से तय हुई है।
विज्ञापन



गोदभराई के दौरान कुछ लोगों ने अति उत्साह में हर्ष फायरिंग कर दी।  ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग के दौरान तसब्बर पुत्र इकरार निवासी कड़क्का और सौरभ (9) पुत्र सर्वेश कुमार निवासी केशव नगर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान फायरिंग करने वाले भाग निकले। उपदेश गुप्ता ने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


दरोगा रक्षपाल ने मामले की छानबीन कर घायलों के नाम नोट कर लिए हैं। एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed