{"_id":"5babc131867a557f220f9f58","slug":"two-groups-of-students-clash-over-domination-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट टकराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुट टकराए
farrukhabad
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हाथों में डंडे लिए छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघार स्थित एग्रीकल्चर डिग्री कालेज के छात्रों के दो गुट वर्चस्व को लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर आमने सामने आ गए। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि कोई छात्र घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहगढ़-कानपुर रोड बघार स्थित एक एग्रीकल्चर डिग्री कालेज में कन्नौज जिले व कमालगंज के छात्र पढ़ने जाते हैं। इन दोनों छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। बुधवार को कालेज से छुट्टी के बाद कन्नौज जिले के छात्र कमालगंज स्टेशन पर उतर गए। जैसे ही यहां के रहने वाले छात्र ट्रेन से उतरे तो कन्नौज जिले के छात्र हाथों में बेल्ट और डंडे लेकर उनको मारने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान कमालगंज के छात्र वहां से निकल कर रेलवे रोड पहुंच गए। यहां पर दूसरे पक्ष के युवक एकत्रित हो गए। दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। इससे अफरातफरी मच गई।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले एक पक्ष जा चुका था। पुलिस ने वहां पर मौजूद युवकों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।