{"_id":"56df13394f1c1b98768b457c","slug":"two-bikes-collision-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक भानुप्रताप का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र के सामने मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसी जिला एटा के थाना नयागांव के गांव सुगईपुर का रहने वाला भानुप्रताप उर्फ कल्लू (22) पुत्र रामऔतार बाइक से अपने साले को छोड़कर घर लौट रहा था। सामने से आ रहे बांसमई के रहने वाले गुड्डू (28) की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि भानुप्रताप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
भानुप्रताप के मोबाइल से उसका पता ज्ञात किया गया। वह नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष आरके गुप्ता ने भानुप्रताप के शव को मंडी समिति में रखवा दिया है। इसके अलावा घायल गुड्डू को लोहिया अस्पताल में भेज दिया है। लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने गुड्डू की हालत चिंताजनक बताते हुए उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
गुड्डू की मोटरसाइकिल पर उसके दो बच्चे और बैठे थे। टक्कर लगने से बच्चे काफी दूर जाकर गिरे लेकिन उनके खरोंच तक नहीं आई। दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। फिलहाल मृतक भानुप्रताप के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर हाहाकार मचा हुआ है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस लापरवाही से एक की जान चली गई और एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन