फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trucks pass over to fight in two businessmen

ट्रक पास कराने को लेकर दो व्यापारियों में मारपीट

Mon, 22 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 22 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Trucks pass over to fight in two businessmen
बिना गेट पास के आम का ट्रक पास कराने को लेकर मंडी समिति के दो
विज्ञापन
व्यापारियों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मंडी सचिव और पुलिस भी पहुंच गई। इनके सामने भी मारपीट हुई। मंडी सचिव ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।  

रविवार देर रात बरझाला गांव के पास से अमरूद लादकर जयपुर जा रहे ट्रक का गेटपास न होने की जानकारी मंडी के व्यापारी इंतजार ने मंडी सचिव को दी। इस पर मंडी सचिव ने ट्रक पर निगाह रखने को कहा। ट्रक के  ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास पहुंचने पर मंडी के एक अन्य व्यापारी धर्मवीर और अजयवीर का इंतजार से विवाद होने लगा। फिर मारपीट शुरू हो

गई। अजयवीर ने पुलिस को सूचना दी। तब तक ट्रक रेलवे स्टेशन पहुंच चुका था। मंडी कर्मियों ने ट्रक को रोक लिया और मंडी सचिव शिवकुमार राघव को सूचना दी। इस पर मंडी सचिव और दरोगा रामनरेश वहां पहुंच गए। ट्रक पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर इंतजार भी पहुंच गए। पुलिस और मंडी सचिव के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें धर्मवीर और उसका भाई अजयवीर घायल हो गया। धर्मवीर ने इंतजार, अनिल और सुनील के खिलाफ कोतवाली में मंडी की

वसूली को लेकर हुए विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई है।  सचिव ट्रक को मंडी ले गए और उन्होंने ट्रक पर मौजूद व्यापारी रहीस पुत्र मनीराम निवासी नाथवाड़ा राजस्थान से जुर्माने के रूप में 20 हजार, मंडी शुल्क के 2800 रुपये तथा विकास शेष के 700 रुपये वसूल किए। मंडी सचिव ने बताया कि झगड़ा करने वाले धर्मवीर और इंतजार मंडी के व्यापारी हैं । यह लोगों के गेटपास आदि बनवाने में सहयोग करते हैं।

झगड़ों में छह लोग घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में छह लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। मोहल्ला बढ़पुर निवासी रोहित का मोहल्ले के ही मिथुन से रविवार को विवाद हो गया। कहासुनी होने पर मिथुन ने रोहित को लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मिथुन, नीरज, राहुल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। घायल का लोहिया

अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं थाना मऊदरवाजा के गांव लोहापानी निवासी जनवेश का गांव के ही कुछ लोगों से रास्ता से निकालने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों गुटों के बीच समझौता करा दिया।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव नगला भवानी सिंह निवासी विनोद कुमार और राजेश कुमार रिश्तेदार हैं। इनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को भी बंटवारे को लेकर विनोद और राजेश के बीच झगड़ा होने लगा। मामला बढ़ने पर राजेश ने विनोद को लाठी डंडों से पीट दिया। विनोद ने राजेश कुमार, लक्ष्मण, नंदकिशोर और दीपक कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव श्यामनगर निवासी सोनू ने विनोद, प्रदीप, दिनेश और जयपाल के खिलाफ तो विनोद ने सोनू, मोनू, सर्वेश और राकेश के खिलाफ जवाबी एनसीआर दर्ज कराई है।  दोनों पक्षोें में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई थी। इसमें सोनू और विनोद घायल हो गए। वहीं रविवार को मऊरसीदाबाद में मकान की  खरीद को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से रेहाना बेगम पत्नी नौशाद ने मुख्तयार खां, मुन्ना खां, जमाल खां और पप्पो पत्नी अली अहमद के

खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई है। उधर, मोहल्ला खतराना निवासी पपड़ी विक्रेता बसंत कुमार पैर से विकलांग है। उसने दो वर्ष पहले सातनपुर के एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। कुछ युवक रविवार को उससे ब्याज लेने आए। बसंत ने कुछ दिन बाद रुपये देने की बात कही। इस पर हमलावरों ने बसंत को जमकर पीट दिया। सूचना पर घुमना चौकी प्रभारी एमके त्रिपाठी ने मौके पर जाकर जांच की और हमलावर की तलाश में छापेमारी की। 

कचहरी में सास ने दामाद को चप्पलों से पीटा
मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में चल रहे दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख पर आए युवक को उसकी सास ने कचहरी में साइकिल स्टैंड के पास चप्पलों से पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता से भी महिला ने अभद्रता की। इसकी शिकायत पीड़ित ने समझौता केंद्र पर लिखित रूप में की है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र का पत्नी सोनी से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। मामले को निपटाने के लिए मुकदमे को मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र पर भेजा गया है। समझौता केंद्र पर सोमवार को पति और पत्नी आए थे। केंद्र पर वार्ता होने के बाद वे बाहर निकल आए। कचहरी गेट पर साइकिल स्टैंड के पास सोनी की मां सरोज ने अन्य लोगों के साथ दामाद जितेद्र को पकड़ लिया। ये मुकदमे को लेकर शोर मचाने लगीं। दामाद ने शांत

होने को कहा तो सास का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए अधिवक्ता से भी अभद्रता की। यह देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने सरोज को पकड़ लिया। वकीलों का गुस्सा देख सरोज व अन्य लोग कचहरी से चले गए। पीड़ित जितेंद्र ने इसकी लिखित शिकायत मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र पर की। इसमें कहा गया कि पत्नी सोनी की मां ने कचहरी में अन्य साथियों के सहयोग से घेर लिया और चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed