फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor driver robbed and attacked

चालक को पीटकर लूटा ट्रैक्टर

Mon, 09 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल का सामान डाल कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक  को कार सवार
विज्ञापन
बदमाशों ने  तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह चालक को बंधक बना कर कार से साथ ले गए और बिछवां में फेंक दिया। इन्हाेंने ट्रैक्टर भी लूट लिया। ट्रैक्टर मालिक ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कटिया रोड पर निवासी मुकीम खां की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। इनका ट्रैक्टर गांव दूधेमई निवासी भंवरपाल सिंह चलाता है। रविवार को भंवरपाल ट्रैक्टर से मौरंग डालने गांव नगला धनी गया था। लौटते समय मेंदपुर स्थित राइस मिल के पास पीछे से आ रही सफेद कार में सवार सशस्त्र बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोक लिया। इस बीच कार सवार बदमाशों ने चालक को पकड़ लिया और उसे तमंचों की बटाें से पीटकर बंधक बनाकर कार में डाल लिया।

बदमाशों के साथी ट्रैक्टर लूट कर कायमगंज की ओर फरार हो गए। बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को जिला मैनपुरी के कस्बा बिछवंा में फेंक दिया। गश्त कर रही बिछवंा पुलिस ने जब ग्रामीण को पड़ा देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकीम खां को फोन किया।

रात में ही मुकीम खां मौके पर पहुंचे। इन्हाेंने चालक को  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।  पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा सकी है। ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed