{"_id":"a55ae722dd201976d62a97e14a49ff12","slug":"three-houses-of-gang-assault-vest-briefs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन घरों में कच्छा-बनियान गिरोह का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में कच्छा-बनियान गिरोह का धावा
Three houses of gang assault vest briefs
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
कच्छा -बनियान गिरोह ने बुधवार देर रात एक के बाद एक तीन घरों में धावा बोला। दो ग्रामीणों को घायल कर लाखों रुपये के सामान लूट लिए। वे चौथे घर पहुंचे थे कि शोरगुल सुन गांव के लोगों ने खदेड़ लिया। इस पर वे भाग निकले। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मिर्जा नगला निवासी किशोर कुमार के घर पर रात करीब एक बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर के बाहर लेटे किशोर कुमार को डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। उनकी पत्नी मुन्नी एवं भाई विजयपाल बचाने आए तो उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
मुन्नी देवी से कुंडल, तोडिय़ंा, नाक फूल लूट लिए। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। यहां से बदमाश बगल के गांव नईबस्ती पहुंचे और घर के बाहर सो रहे मुन्ने खां को पीटा। डंडे के दम पर मुन्ने व उनकी पत्नी को मुंह बंद रखने को विवश कर दिया।
विज्ञापन
पांच हजार नगद, जेवर आदि लूटने के बाद उनके पड़ोसी कादिर के घर में घुस गए। एक बदमाश ने कादिर पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार के लोगों का मुंह बंद करा दिया। यहां लूटपाट करने के बाद बदमाश कुछ दूरी पर स्थित गंगाइच गांव में जकी खां व उमर खां के घरों पर धावा बोला।
तभी लूट के शिकार हुए परिवारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के गंावों के लोगों ने ललकारा तो बदमाश भाग निकले। जाते समय नगला जोधा में बदमाशों ने फायरिंग भी की।
सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी रात इधर से उधर घूमती रही, लेकिन कोई भी बदमाश हाथ नहीं लगा। लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल किशोर कुमार एवं विजयपाल ने बताया कि बदमाश काली बनियान और कच्छा पहने हुए थे। उनके हाथ में डंडा और तमंचा था। तीनों की तहरीर पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है।