{"_id":"9c5c5d9d2182b8c8aded514776d91a49","slug":"thousands-took-to-the-mall-nkb-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में नकब लगा कर हजारों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल में नकब लगा कर हजारों का माल चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
ठंडी सड़क स्थित मॉल में चोरों ने शुक्रवार की रात नकब लगा कर हजारों की
विज्ञापन
नगदी और कपड़े चोरी कर लिए। यहां मौजूद चौकीदार को चोरी की भनक तक नहीं
लगी। सुबह सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मॉल में लगे
सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि यह रात को बंद
थे। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला ठंडी सड़क पर वी मार्ट का शोरूम है। इस मॉल के दक्षिण दिशा की ओर चोरों ने शुक्रवार की रात नकब लगा दी। इसके बाद अंदर घुसे चोरों ने काउंटर को तोड़ कर उसमें से नगदी निकाल ली। यहां से चोर हजारों के कपड़े भी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर मॉल के मैनेजर रामनिवास भदौरिया के अलावा अन्य लोग भी आ गए।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आईटीआई चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मॉल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि रात में इनको बंद कर दिया जाता है। चौकीदार सुनील
निवासी तलैया फजल इमाम से घटना की जानकारी की गई तो उसने बताया कि वह मेन गेट पर ड्यूटी कर रहा था। चोरों ने दक्षिण दिशा की ओर नकब लगाई। इसकी उसे जानकारी नहीं हो सकी। मैनेजर ने बताया कि चोर काउंटर का ताला तोड़ कर 25 हजार रुपये, एक कैमरा और कपड़े चोरी कर ले गए। चोरी गए कपड़ों की कीमत का आंकलन नहीं हो पाया।