फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of goods stolen from six homes and shops

छह घरों व दुकानों से हजारों का माल चोरी

Mon, 30 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 30 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods stolen from six homes and shops
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

शमशाबाद। थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। यहां एक-एक कर छह घरों व दुकानों से चोर जेवर, नगदी सहित हजारों का सामान बटोर ले गए। पड़ोसी दनियांपुर गांव में भी चोरी की एक वारदात हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल तो की, लेकिन तहरीर के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


शमशाबाद थाना क्षेत्र के गदनपुर निवासी अवधेश कुमार किसान हैं। रविवार को अवधेश रिश्तेदारी में गए थे। उनका बेटा जितेंद्र व बहू रूबी रात में खाना खाकर छत पर सोए थे। रात किसी समय चोर मकान दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर दो जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, अंगूठी, बिछुआ और हजार रुपये उठा ले गए। अनिल कुमार के घर से भी चोर सोने का हार,  एक जोड़ी चूड़ी, चेन, बेसर कुंडल व करीब दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। अनिल दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं, उनकी पत्नी कामिनी मायके गई थी। गांव की ईश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय राम शरण दूसरे घर में सो रही थीं। उनके मकान के ताले तोड़कर चोर पांच हजार रुपये व कपडे़ चुरा ले गए। इसी तरह एक घर से भी चोर जेवर व पांच हजार रुपये ले गए। गांव के अनिल शर्मा की परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोर पांच हजार रुपये व सामान चुरा ले गए। इसी गांव के सिलाई का काम करने वाले सुशील की दुकान से भी चोर हजारों का सामान उठा ले गए। दनियांपुर गांव निवासी नीलेश फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। उनके गांव में मकान में ताला बंद है। नीलेश के मकान के ताले तोड़कर चोर झाले, बिछुआ और कपड़े उठा ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों गांव में पड़ताल की। पीड़ितों ने तहरीर दे दी है, फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed