फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   thosands of rupees theft from bank accounts of four people

चार लोगों के खातों से निकले हजारों रुपये

Fri, 06 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
thosands of rupees theft from bank accounts of four people
अलग-अलग स्थानों पर चार खाताधारकों के खातों से हजारों रुपये निकाल लिए गए। जानकारी पर पीड़ितों ने बैंक प्रबंधकों से शिकायत की। कमालगंज
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अमानाबाद निवासी दिनेशचंद्र के मुताबिक उनके मोबाइल पर शुक्रवार सुबह 7764898575 से काल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें दो लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। वह अपना खाता नंबर दे दें। इस पर दिनेश ने स्टेट बैंक का खाता नंबर दे दिया।

दोपहर को जब वह बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से शुक्रवार को ही 33619 रुपये निकल गए। दिनेेश ने बताया कि उनके खाते में 34009 रुपये थे। कॉल करने वाले व्यक्ति ने लोन देने के नाम पर उनका एकाउंट नंबर पूछ लिया। दोपहर में फोन आया कि उनके लोन का पैसा उनके खाते में पहुंच गया है लेकिन जब वह देखने गए तो उनके खाते में मात्र 390 रुपये ही बचे थे।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव अजीजलपुर निवासी जुबैर खां, शानू खां और सराफत के खाते आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा ताजपुर में  हैं। जुबैर खां के मुताबिक उनके खाते से 16 अक्तूबर को 50 हजार और 20 अक्तूबर को 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं शानू के के खाते से 20 अक्तूबर को 23 हजार और सराफत के खाते से एक हजार रुपये निकाल लिए गए। इनको बीते दिनों इसकी जानकारी हुई।

शुक्रवार को तीनों लोग बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक से शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने तीनों को समझा-बुझाकर टरका दिया। इससे गुस्साए तीनों लोगों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जुबैर खां, सोनू और सराफत खां ने बताया कि खाते से पैसे निकलने की शिकायत करने जब वह लोग बैंक गए तो प्रबंधक ने चैनल पर ताला डाल दिया। अंदर से ही बैंक प्रबंधक ने उन्हें टरका दिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल रामजीवन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed