{"_id":"5952a6544f1c1b54768b48c0","slug":"thieves-stolen-from-the-house-in-front-of-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने मकान से लाखों की चोरी
फर्रुखाबाद
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व निरीक्षण करते एसओ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। थाने के सामने स्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मकान से चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले की रिपोर्ट कराई गई है। कसबा निवासी राजकुमार सिंह राजू की पत्नी राजकुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।
राजू ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। रात के समय चोर दीवार फांद कर मकान के अंदर घुस गए और कमरों के ताले खोल लिए। यहां रखे बक्सों और अटैचियों से चोर नगदी और सोने-चांदी के जेवर पार कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई। थाने के सामने हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया।
आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल व आसपास निरीक्षण किया। राजकुमार ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब 40 हजार रुपये नगद, करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। जेवर में सोने की चेन, मंगलसूत्र, झाले, अंगूठी, पायल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों ने मकान के तालों को तोड़ा नहीं बल्कि उन्हें खोला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।