फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man's body was found in the house of the brother deserted

युवक का शव भाई के सूने मकान में पड़ा मिला

Tue, 04 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the house of the brother deserted
रोते बिलखते मृतक की पत्नी, बच्चे व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छत पर सोने गए युवक का शव चचेरे भाई के सूने पड़े मकान में खून से लथपथ मिला। पिता ने चुनावी रंजिश के चलते बेटे की हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।कोतवाली क्षेत्र के गंाव च्यौलारा निवासी विमलेश (35) पुत्र मातादीन सोमवार रात लगभग 10 बजे खाना खाकर सोने के लिए घर की छत पर चले गए। उसकी पत्नी व बच्चे नीचे सो गए। मंगलवार तड़के 5.30 बजे विमलेश अपने
विज्ञापन


पालतू जानवरों को चारा देने नहीं आया तो उसे देखने उसका बड़ा पुत्र पंकज छत पर गया। छत पर विमलेश को न देख पंकज ने अपनी मां मीरा को जानकारी दी। मीरा व पंकज ने चारों तरफ देखा तो पड़ोस में ही चचेरे भाई गिरंद के बंद पडे़ घर के बरामदे में लहूलुहान अवस्था में विमलेश का शव पड़ा था। विमलेश के गाल के पास एक छेद जैसा निशान दिखाई दिया, जिससे खून निकल रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।   
विज्ञापन



मृतक के पिता मातादीन व परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस तरह से शव पड़ा है यह पोजीशन छत से गिरने की नहीं हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मृतक के पिता की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने गंाव के ही अरविंद व उदयवीर पुत्रगण शिवसहाय, दिलीप पुत्र टोडीलाल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के चार बच्चे पंकज (13), सोनी (8), सौजल (5) और मोनी (4) हैं हत्या में आरोपी बनाये गए अरविंद व उदयवीर सगे भाई हैं। प्रधानी चुनाव में गिरंद , गुड्डू व पप्पू चुनाव लडे़ थे। अरविंद ने गुड्डू और विमलेश ने गिरंद का सपोर्ट किया था। लेकिन दोनों चुनाव हार गए थे। तभी से दोनों के बीच में रंजिश चली आ रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed