फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman lives consumed pesticides

महिला ने कीटनाशक खाकर जान दी

Wed, 29 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The woman lives consumed pesticides
कायमगंज में शादी के आठ साल बाद भी संतान न होने से ससुरालियों के तानों और
विज्ञापन
प्रताड़ना से परेशान चौकीदार की पत्नी ने कीटनाशक खाकर जान दी। मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सीएचसी से भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव इनायतनगर के चौकीदार राजेश शाक्य की पत्नी रीता (28) ने मंगलवार शाम कीटनाशक खा लिया था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रेफर किए जाने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रात को पुलिस ने अस्पताल के मेमो के आधार पर मृतका की तलाश की। सुबह एसएसआई मेघनाथ सिंह और तहसीलदार विनोद जोशी गांव पहुंचे। इन्हें बताया गया कि मृतका की शादी 8 साल पहले हुई थी। इस पर तहसीलदार लौट

गए। एसएसआई ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीता की मौत की खबर पाकर सुबह आए पिता मुकेश चंद्र और मां सरोजनी ने ससुरालीजनों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि रीता की शादी 8 साल पहले हुई थी लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। इस पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित किया करते थे। सोमवार को राजेश ने रीता को पीटा और उसे जबरन जहर खिला दिया। मुकेश चंद्र ने कोतवाली में तीन के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

शादी से दो दिन पहले एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव गंगइया निवासी सतेंद्र की बुधवार की सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो र्गई। सतेंद्र की शुक्रवार को मिर्जापुर जिले में बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार की रात सतेंद्र छत पर सोया था।  सुबह रिश्तेदारों ने

उसे उठाया लेकिन वह नहीं उठा। इस पर घर में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन निजी चिकित्सालय ले गए। यहां भी डाक्टर ने उसे  जवाब दे दिया। तीन बजे मृतक के चचेरे भाई अशोक ने कोतवाली जाकर सूचना दी। इस पर एसएसआई मेघनाथ सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक बीकानेर की एक पीओपी बनाने वाली फैक्ट्री में ठेकेदारी करता था। शादी के लिए वह 8

दिन पहले ही गांव आया था। सुबह 4 बजे उसने किसी से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए गए बयान में परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम वह खेत पर गेहूं पलट रहा था। तभी उसे सांप ने डस लिया था। बहू की अगवानी को पलकें बिछाए मां श्रीदेवी का बेटे की अर्थी देखकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed