{"_id":"594d5feb4f1c1bcf0b8b48cd","slug":"the-villagers-have-planted-the-remains-of-cattle-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मे गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत मे गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर छानबीन करते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल। गांव कुंवरपुर के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस कार्रवाई न होनेे पर ग्रामीणों ने कायमगंज-कंपिल मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम कायमगंज व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीण की तहरीर पर दंपति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाम सुबह शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से 11:30 बजे तक लगा रहा।
कुंवरपुर गांव निवासी यासीन के घर के पास खेत में शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेत जा रहे थे। गांव निवासी मटरू के खेत में एक व्यक्ति कपड़े में कुछ बांधे खड़ा था। गांव के लोगों ने उसको टोका तो वह भाग गया। गांव के लोग खेत में पहुंचे तो वहां गोवंश के कुछ अवशेष और खून पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दरोगा दलजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि किसी ग्रामीण से पूछताछ किए बिना वहां से लौट गए। यह देखकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद कुंवरपुर, शेवपुर, भोगपुर औश्र अकराबाद गांव के गुस्साएं ग्रामीण दरोगा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कायमगंज कंपिल मार्ग पर सूत मिल के पास पहुंचे। सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
एसडीएम अजीत कुमार, सीओ नरेश कुमार, कंपिल एसओ वीरपाल सिंह और कायमगंज कोतवाल भुवनेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुंवरपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार ने घटना की तहरीर देकर गांव के नवी आलम, यासीन और उसकी पत्नी मीना के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ वीरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।