फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The same night, the two houses lakhs stolen.

एक ही रात दो घरों से लाखों उड़ाए

Sat, 18 Jul 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
The same night, the two houses lakhs stolen.
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो घरों से हजारों की नगदी और लाखों
विज्ञापन
रुपये की कीमत के   जेवर चुरा लिए। दोनों गृहस्वामियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला पाठक नई कालोनी निवासी सुनील सक्सेना के बंद मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर 35 हजार की नगदी के अलावा सोने केे जेवर ले गए। इसके बाद चोर पड़ोस में रहने वाले 

शिक्षा सदन गऊटोला में लिपिक पद पर कार्यरत प्रयागदास शाक्य की छत से होते हुए नीचे इनके घर में उतर गए। इस समय  परिवार के सदस्य छत पर ही सोये थे। इन्हें चोरों के आने की आहट नहीं हुई। चोरों ने कमरों में लोहे की अलमारी और बक्सों में रखे रुपयों और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। रात 2.30 बजे प्रयागदास को आहट लगी तो उन्होंने नीचे उतरने का प्रयास

किया। तब तक चोर जीने का दरवाजा बंद कर भाग चुके थे। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। प्रयागदास ने बताया कि चोर उनके घर से 40 हजार की नगदी के अलावा लगभग 2.75 लाख रुपये की कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। चोरों ने बैठक में लगी एलसीडी को कपड़े में बांध लिया था लेकिन ले नहीं जा सके। वहीं सुनील ने बताया कि वह अपने ताऊ

को देखने नदराला गया हुआ था। बच्चे घर को ताला लगाकर अपनी नानी के घर चिलांका चले गए थे। चोरी की वारदातों की  कोतवाली में तहरीर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed