{"_id":"594d612a4f1c1bcf0b8b48f6","slug":"the-ht-line-spark-falls-on-the-train-beat-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चिंगारी गाड़ी पर गिरी, जेई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचटी लाइन की चिंगारी गाड़ी पर गिरी, जेई को पीटा
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
electricity theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हाईटेंशन लाइन की पोल डिस्क फटने से निकली चिंगारी गाड़ी पर गिरने से नाराज दुकानदार ने तार की मरम्मत करने गए अवर अभियंता की पिटाई कर दी। लाइनमैनों के हस्तक्षेप पर दुकानदार ने जेई को छोड़ा।
नेकपुर पुल के नजदीक हाईटेंशन लाइन के पोल की डिस्क फटने से तार टूट गया। इससे निकली चिंगारी पोल के पास खड़ी दुकानदार की चौपहिया गाड़ी पर गिरी। तार टूटने की सूचना पर अवर अभियंता संदीप कठेरिया वहां मौके पर पहुंचे। जेई के अनुसार वह डिस्क फटने व तार टूटने का निरीक्षण कर रहे थे। तभी दुकानदार अपने कर्मचारी के साथ वहां आया। उनको गाली देने लगा। विरोध करने पर लात घूसों से पीटा। तभी वहां लाइनमैन पहुंचे व उसे बचाया।
जेई ने बताया कि दुकानदार ने उसे जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। जेई ने बताया कि अगर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अवर अभियंता संगठन आंदोलन करेगा। जेई ने दुकानदार व उसके कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। उधर एक्सईएन शहरी एसके शर्मा ने जेई के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।