फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The gunmen looted the woman on the strength of the gun

बंदूक के बल पर बदमाशों ने महिला को लूटा

Tue, 18 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
The gunmen looted the woman on the strength of the gun
थाने में बैठी पीड़ित बेबी। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के रमापुर जसू गांव में रविवार देर रात छत सो रही विधवा को बंदूक के बल पर बदमाशों ने घर में रखी नगदी और जेवर लूट लिए। उसके बाद मुख्यगेट की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गए। शोर मचाने पर महिला के ससुर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने सोमवार को घटना की तहरीर दी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार की रात बेबी पत्नी स्व. भइयालाल छत पर पुत्र अजय (6) के साथ सो रही थी। रात करीब एक बजे तीन-चार बदमाश छत पर चढ़ आए।
विज्ञापन


एक बदमाश ने महिला के कनपटी पर बंदूक लगाकर नीचे रखे बक्से को  खोलने को कहा तो उसने सभी बक्से खोल दिए। बदमाशों नगदी और जेवर लूटकर मुख्यगेट की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गए। बेबी ने शोर मचाया तो उसके ससुर अच्छेलाल व ग्रामीण मौके पर आए। सोमवार को पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। उसने बताया कि तीन हजार रुपये, चांदी की करधनी, एक जोड़ी कुंडल,  दो जोड़ी पायलें, एक सोने की अंगूठी बदमाश ले गए।  एसओ संजय गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद मामला पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed