फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The father had to sell six acres of land, showing the living dead

जीवित पिता को मृत दिखा बेच दी छह बीघा जमीन

Wed, 19 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The father had to sell six acres of land, showing the living dead
अपराध - फोटो : अमर उजाला
जीवित पिता को मृत दिखाकर बड़े पुत्र ने अपने हिस्से की छह बीघा जमीन को 12 लाख रुपये में बेच दिया। पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा है कि भूमि का बैनामा करने के बाद बेटे और क्रेता ने उसकी हत्या का कई बार प्रयास किया।
विज्ञापन



गांव रायपुर के रहने वाले पातीराम पुत्र अजुद्दीलाल शाक्य के पुत्र इंद्रमनी ने अपने हिस्से की छह बीघा भूमि पड़ोसी गांव के रहने वाले सुरजीत पुत्र हरिमोहन निवासी नगला बेग के नाम बैनामा कर दी। पातीराम के इंद्रमुनी के अलावा राजकुमार और सोबरन तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन


राजकुमार और सोबरन को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तहसील जाकर बैनामा की कापी निकलवाई, जिससे सारा मामला उजागर हो गया। पातीराम ने मामले की तहरीर थाने में दी है, जिसमें कहा है कि सुरजीत को जब पता चला कि वह जीवित है तो उन्होंने बेटे से मिलकर कई बार हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच दरोगा पूरन सिंह राजपूत को सौंपी गई है। एसआई पूरन सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पिता के जीवित होने के बाद भी उसे मृत दिखाकर भूमि का बैनामा कर देना दंडनीय अपराध है। सभी कागजात एकत्र करके इंद्रमुनि के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed