फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The children ask the name of the chief minister laid silence

चीफ मिनिस्टर का नाम पूछते हीं बच्चों ने साधी चुप्पी

Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The children ask the name of the chief minister laid silence
बॉ विद्यालय में छात्रा से जानकारी लेतीं आयोग की सदस्य ज्योति सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जिले में दो दिवसीय निरीक्षण पर आईं बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य डा. ज्योति सिंह कमालगंज में अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने छात्र, छात्राओं से चीफ मिनिस्टर का नाम पूछा तो बच्चों ने चुप्पी साध ली। इसके बाद आयोग सदस्य ने मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो बच्चों ने बता दिया। अंग्रेजी माध्यम स्कूल की पढ़ाई की दुर्दशा देख आयोग सदस्य ने प्रधानाध्यापक को आड़े हाथ लिया। एमडीएम की गुणवत्ता खराब देख प्रधानाध्यापक की फटकार लगाई।
विज्ञापन


राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह ने मंगलवार को कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय अमानाबाद का निरीक्षण किया। इस विद्यालय में 140 पंजीकृत बच्चों में से 25 उपस्थित मिले। इस विद्यालय में एमडीएम की गुणवत्ता खराब मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमानाबाद में कुल आठ बच्चे उपस्थित मिले। यहीं पर संचालित आंगनबाड़ी केेंद्र पर 53 में से 23 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन


बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर पढ़ाई होती है। आयोग की सदस्य ने बच्चों से प्राइम मिनिस्टर और चीफ मिनिस्टर का नाम पूछा तो बच्चे इसका मतलब नहीं समझ पाए। जब आयोग सदस्य ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो बच्चों ने बता दिया। जिले में अनुराग पटेल डीएम और संदीप चौधरी बीएसए है लेकिन विद्यालय में अभी तक डीएम एनकेएस चौहान और बीएसए योगराज सिंह लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण बच्चों को अधिकारियों की सहीं जानकारी तक नहीं दी जाती है। कस्तूरबा गंाधी आवासीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने आयोग सदस्य को रो-रोकर अपनी समस्या बताई। शिक्षकों ने एरियर न मिलने की पीड़ा बताई। प्राथमिक विद्यालय नूरपुर गढ़िया में निरीक्षण के दौरान शिक्षक द्वारा बच्चों को गलत पढ़ाऐ जाने पर आयोग सदस्य ने नाराजगी जताई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed