{"_id":"592b10d24f1c1bf014bdae9a","slug":"the-body-was-thrown-under-the-railway-bridge-by-killing-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव रेलवे पुल के नीचे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव रेलवे पुल के नीचे फेंका
फर्रुखाबाद
Updated Sun, 28 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या के बाद शव बघार नाला रेलवे पुल के नीचे फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
थाना मऊदरवाजा के बघार नाला पुल के नीचे रविवार सुबह करीब 6:30 बजे कीमैन राजेश कुमार ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्र्रैक पर 23 वर्षीय महिला का शव पड़ा दिखा। उसने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। इस पर यूपी 100 और प्रभारी एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गढ़िया ढिलावल, आरमपुर के गांव वालों मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाने लगा। सुबह 9 बजे सीओ सिटी आलोक सिंह भी मौके पर आ गए।
सीओ ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। जांच के दौरान महिला के गले में चोट के निशान पाए गए। महिला की चप्पलें उसके पास पड़ी थीं। कुछ दूरी पर रेल नीर पानी की बोतल भी पड़ी थी। महिला के मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ ललित कुमार ने बताया कि महिला की हत्या कर यहां पर शव फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला पीली साड़ी पहने हुई थी और उसके ऊपर एक लाल साड़ी पड़ी थी।