फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The assault on teenager protest firing

किशोरी से मारपीट के विरोध पर फायरिंग

Fri, 05 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 05 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The assault on teenager protest firing
कोचिंग से लौट रही किशोरी के साथ मारपीट करने का विरोध करने पर दबंग युवकों
विज्ञापन
ने गुरुवार की देर शाम मुख्यमार्ग पर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, फतेहगढ़ में युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे रोड की ओर गुरुवार की शाम एक किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसे खालसा होटल के पास रोक लिया। इसने किशोरी के साथ मारपीट कर दी।  मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो युवक उससे भिड़ने लगा। तब तक किशोरी चली गई। दबंग युवक भी जानमाल की धमकी देकर चला गया। देर शाम वह बाइक सवार साथियों के साथ

पहुंचा और ताबड़तोड़  फायरिंग शुरू कर दी। दहशत फैलाने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी प्रदीप यादव का मोहल्ले के ही मोनू से गुरुवार की देर रात विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान मोनू पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने प्रदीप और मोनू को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed