फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The 280 liters of smuggled alcohol caught

तस्करी कर लाया गया 280 लीटर अल्कोहल पकड़ा

Fri, 12 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने के लिए तस्करी से लाया गया 280 लीटर अल्कोहल पुलिस ने वाहन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। जांच पड़ताल में अभी तक एटा जिले से अल्कोहल आने की जानकारी मिली है। गुरुवार की रात मोहम्मदाबाद के मुख्य चौराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11 बजे टाटा सूमो गाड़ी

आई। पुलिस को देखकर गाड़ी की दिशा बदल गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। तब तक चालक ने गाड़ी को भगा दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी पकड़ ली। तलाशी के दौरान पुलिस को सफेद रंग के 40 लीटर वाले प्लास्टिक के कई डिब्बे भरे रखे मिले। चालक ने डिब्बों में पानी होने की जानकारी दी। पुलिस ने डिब्बों को

खुलवाया तो इनमें अल्कोहल भरा था। अल्कोहल भरे डिब्बे, गाड़ी और दोनों युवकों को पुलिस कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान अल्कोहल अवैध शराब बनाने के लिए लाने का खुलासा हुआ। यह अल्कोहल एटा के अलीगंज क्षेत्र से लाया गया था। कोतवाल केवी सिंह ने बताया कि टाटा सूमो गाड़ी के साथ पकड़े गए युवकों में से एक ने अपना नाम कल्लू यादव

बताया है। यह कलारपुर अलीगंज एटा का रहने वाला है। दूसरे ने अपना नाम प्रवेश यादव बताया। यह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गोवा का रहने वाला है। कोतवाल ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बिक्री कराने वाला गिरोह सक्रिय है। मैनपुरी, हरदोई, एटा व अन्य जिलों में अवैध शराब बनाने के रैकेट की जानकारी मिली है।

सरकारी ट्रक से चोरी हो चुका अल्कोहल  
वर्ष 2014 में पिपरगांव ईंट भट्ठे के पास  ट्रक से सरकारी अल्कोहल चोरी होते पकड़ा गया था। इसमें एक सिपाही समेत कई लोग शामिल थे।

वर्जन
अवैध शराब बनाने और बिक्री कराने का गिरोह सक्रिय है। इस कारण अल्कोहल तस्करी से लाया जाता है। जो युवक पकड़े गए हैं, यह सिर्फ गिरोह के नुमाइंदे  हैं। इनके माध्यम से गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने के लिए  पूछताछ की जा रही है। -  कुंवर बहादुर सिंह, कोतवाल मोहम्मदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed