फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher shot revolver looted

टीचर को गोली मार रिवाल्वर लूटी

Wed, 25 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher shot revolver looted
कार से सत्संग सुनने जाते समय टीचर को बदमाशों ने मंगलवार की रात घेर लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने फायरिंग कर इन्हें घायल कर दिया। टीचर के साथियाें ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश भी गोली लगने से घायल हुआ है। इस पर साथी बदमाश उसे जीप पर लादकर फरार हो गए। बदमाश टीचर की लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ले गए हैं।
जिला एटा थाना जैथरा के गांव सदियापुर निवासी राजीव यादव गांव ढुमरी के जूनियर हाई स्कूल में टीचर हैं। वह

मंगलवार की रात कार से कानपुर में होने वाले सत्संग में जा रहे थे। इनके साथ गांव के ही पप्पू यादव भी थे। कार दिनेश चला रहा था।  मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर पिकप जीप ने कार को ओवरटेक किया और नगला मिढ़ई गांव में सुदर्शन सिंह फौजी के मकान के पास रोड पर तिरछी खड़ी हो गई। यह देखकर दिनेश ने कार रोक ली। अचानक जीप से उतरे एक दर्जन बदमाशों ने कार को घेर लिया। इन्हाेंने कार चालक को तमंचा लगा दिया। राजीव और पप्पू ने अपने लाइसेंसी

असलहे निकालने का प्रयास किया तो बदमाशों ने राजीव की रिवाल्वर छीन ली। बदमाशाें के कार में ही हाथापाई करने से पप्पू बाहर आ गए। तब तक बदमाशाें ने राजीव पर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। इन्हाेंने ताबड़तोड़ तीन फायर किए। गोलियां राजीव की गर्दन, कमर और पेट में लगीं।  राजीव घायल  होकर गाड़ी में ही गिर गए। इस बीच पप्पू ने दोनाली बंदूक से जवाबी फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली एक बदमाश को लगी। यह देख बदमाश के साथी उसे गाड़ी में

बैठा कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली मोहम्मदाबाद इलाके  के गांव हमीरखेड़ा  में रहने वाले  राजीव के साले सतेंद्र मौके पर आ गए। रात को ही राजीव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन राजीव को इलाज के लिए दिल्ली ले गए। इस मामले की तहरीर  कोतवाली पुलिस को दी गई है। सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

साथी ने दिखाई हिम्मत, सोती रही पुलिस
राजीव के साथ पप्पू यादव भी थे। रात दो बजे बदमाशों के हमले के दौरान रिवाल्वर को छीनने के लिए हाथापाई होने लगी। इस पर पप्पू अपनी बंदूक लेकर गाड़ी से बाहर आए और फायरिंग कर दी। साथी को गोली लगने पर बदमाशों के पैर उखड़ गए। बदमाश अपने घायल साथी को लेकर फरार हो गए। पुलिस दावा करती है कि वह अपने क्षेत्र में रात को गश्त करती है। करीब आधा घंटा तक बदमाशों का तांडव होता रहा लेकिन पुलिस दिखाई नहीं दी।

15 घंटे बाद पहुंचे एसपी, रिपोर्ट
सूचना मिलने के कई घंटे बाद एसपी विजय यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ की। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार की रात के अंतिम पहर हुई लूट के करीब 15 घंटे बाद बुधवार की शाम करीब 6 बजे एसपी विजय यादव, सीओ मोहम्मदाबाद योगेश कुमार सिंह के साथ पहुंचे। एसपी ने सुदर्शनलाल से घटना के बारे में जानकारी ली।

सुदर्शन के बेटे नवीन ने एसपी को बताया कि उसका चचेरा भाई प्रवेश दुकान पर लेटा था। उसे दिखाई नहीं देता है। एसपी को प्रवेश ने बताया कि फायरिंग की आवाज तो सुनी थी लेकिन  हमलावराें को नहीं पहचानता है। एसपी को बताया गया कि लुटेरे वारदात के बाद राजेंद्र नगर की ओर भाग गए थे। वहीं घायल राजीव की ओर से पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed