फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strike in employees and Baraments when DJ shutdown

डीजे बंद होने पर कर्मचारियों और बारातियों में मारपीट

Wed, 19 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Strike in employees and Baraments when DJ shutdown
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। डीजे बंद होने पर बारातियों और गेस्ट हाउस कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवती चपेट में आकर घायल हो गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर स्थित गेस्टहाउस में सोमवार की रात बारात आई हुई थी। रात 11 बजे कर्मचारियों ने डीजे को बंद कर दिया। इस पर बारातियों ने उसे चालू कराए जाने को लेकर जिद की और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


जब वहां पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो और डीजे शुरू करने से इनकार किया तो विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात-घूसों से पीटा। इससे अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर गेस्टहाउस मालिक भी मौके पर पहुंच गए। गेस्ट हाउस मालिक ने बारातियों को बताया कि प्रशासन की ओर से रात 11 बजे के बाद बंद करने का आदेश है।
विज्ञापन


इसी पर उसे बंद कर दिया गया। बाराती गेस्ट हाउस मालिक से नोंकझोंक करने लगे। झगड़े के दौरान सातनपुर की युवती पूजा पुत्री बलवीर सिंह घायल गई। परिवार के लोगों ने उसका लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। गेस्टहाउस मालिक ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि गेस्टहाउस मालिक की ओर से अज्ञात बारातियों के खिलाफ तहरीर दी गई। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed