फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stealing wallets full of old jewelry in Tempo

टेंपो में महिला का जेवर भरा पर्स चोरी

Mon, 21 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Stealing wallets full of old jewelry in Tempo
Wallet
टेंपो में बैठ कर आ रही महिला का टप्पेबाजों ने पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता आवास विकास चौकी गई तो वहां पर कोई न मिलने पर कर्नलगंज चौकी पहुंची। यहां से उसे टरका दिया गया। शहर कोतवाली के गांव कनपट्टियापुर निवासी सुषमादेवी पत्नी मारुद सिंह अपने मायके बिल्हौर कानपुर भाई की रुकाई में शामिल होने के लिए गई थी। सोमवार को सुषमादेवी ट्रेन से फतेहगढ़ स्टेशन पर उतरने के बाद टेंपो से घर आ रही थी। जब टेंपो मिशन अस्पताल के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन


उसी समय उसे पर्स न मिलने पर उसने टेंपो रोक कर पर्स को तलाश किया लेकिन पर्स नहीं मिला। महिला ने इसकी शिकायत करने के लिए आवास विकास चौकी गई तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला कर्नलगंज चौकी पर गई तो पुलिस ने उसे समझा बुझा कर टरका दिया। महिला ने बताया कि पर्स में उसका जेवर और नगदी रखी हुई थी। उसका कहना था कि एक महिला स्टेशन के पास से ही उसके साथ बैठी थी। नेकपुर पुल के पास वह महिला उतार गई। उसने आशंका जताई कि उसी महिला ने उसका पर्स चोरी कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed