फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Spaiyon then beaten by baton soldier attack

सिपाही ने मारा डंडा तो सपाइयों ने पीटा

Wed, 29 Apr 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Apr 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Spaiyon then beaten by baton soldier attack
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की फ्लीट जाने के बाद पुलिस लाइन गेट को बंद
विज्ञापन
करने को लेकर सपा नेताओं और पुलिसकर्मियों में विवाद हुआ। सिपाही ने एक सपा नेता को डंडा मारा तो गुस्साए सपाइयों ने कई सिपाहियों की पिटाई कर दी। एसओ जहानगंज से गाली गलौच किया। धक्का मुक्की के बीच जहानगंज थानाध्यक्ष गिर पड़े। बाद में वरिष्ठ नेताओ ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
 
श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित के बेटे के तिलक समारोह में हिस्सा लेने आए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव वापस जाने के लिए पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे। वीआईपी फ्लीट अंदर जाने के बाद जहानगंज एसओ शैलेंद्र मिश्रा के साथ मौजूद दरोगा मनोज कुमार, हरिओम त्रिपाठी व सिपाही मुकुल कुमार ने गेट बंद कर  दिया। तभी वहां पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सपा नेता डा. सुबोध यादव वाहनों के साथ गेट

पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। सपा नेता अंदर जाने की जिद करने लगे। इसी बीच सपा नेता ने जहानगंज एसओ शैलेंद्र मिश्रा से धक्का मुक्की कर दी, जिससे वह वह गिर पड़े। यह देख एक सिपाही ने सपा जिला अध्यक्ष के बेटे पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव की डंडे से पिटाई कर दी। इससे वहां मौजूद अन्य सपाई भड़क गए और संबंधित सिपाही की पीटने लगे। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सपाइयों ने उन्हें भी पीटा। हंगामे के बाद गेट खोलकर

सपाई जबरन अंदर पहुंच गए। बाद में डीएम एनकेएस चौहान, एसपी विजय यादव व अन्य वरिष्ठ सपा नेता गेट पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में जहानगंज एसओ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट वाहनों को अंदर जाने के

लिए डीएम ने मना कर रखा था। गेट पर वाहन रोकने को लेकर विवाद हुआ। सपा नेताओं ने उनके साथ गाली गलौच और धक्कामुक्की की। सिपाहियों को पीटा भी। उधर एएसपी रामभवन चौरसिया ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार किया। सपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह ने भी बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed