फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Son noose was found hanging on

फंदे पर लटका मिला पुत्र

Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Son noose was found hanging on
फांसी - फोटो : अमर उजाला
घर में खेलता छोड़ कर खेत पर काम करने गए माता पिता को लौटने पर पुत्र कपड़ा सुखाने वाले बंधे डंडे पर दुपट्टा से लटकता मिला। पुत्र का शव देकर कर माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को नीचे उतार कर परिजनों से मामले के संबंध मेें पूछताछ की। मां ने पड़ोसी महिला पर पुत्र की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव कड़हर निवासी रवीन्द्र कुमार का एकलौता पुत्र सरबजीन (11) मंगलवार की सुबह घर में खेल रहा था। दोपहर के समय रवीन्द्र कुमार पुत्र को घर में अकेला खेलते हुए छोड़ कर पत्नी मांगश्री के साथ खेत पर चले गए। वह खेत पर काम कर रहे थे। करीब चार बजे रवीन्द्र कुमार और इसकी पत्नी मांगश्री को पुत्र सरबजीत के कपड़ा सुखाने के लिए बांधे गए डंडे पर फंदे पर लटके होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


दोनों लोग खेत से भागते हुए घर पहुंचे। यहां कपड़ा सुखाने के लिए बांधे गए डंडे में दुपट्टा से पुत्र सरबजीत का शव लटक रहा था। यह देखकर दोनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक सरबजीत की मां मांगश्री पड़ोसी महिला पर हत्या का आरोप लगा रही है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed