{"_id":"59a855b64f1c1b0b278b49f8","slug":"slippery-bike-student-death-while-firing-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस लगाते समय फिसली बाइक, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस लगाते समय फिसली बाइक, छात्र की मौत
farrukhabad
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पंचनामा भरते पुलिसकर्मी और मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गुरुवार को इटावा-बरेली हाईवे पर दोस्तों के साथ रेस करते समय बाइक फिसलने से घायल छात्र को कार ने रौंद दिया। इससे छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। इकलौते बेटे के शव को देखकर परिजनाें में कोहराम मच गया।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी मजीब उल्ला उर्फ मद्दान आरटीओ कार्यालय संबंधी काम कराते हैं। उनका बेटा अमान (20) इंटर में पढ़ता था। गुरुवार की दोपहर अमान इटावा बरेली हाईवे पर अपने दोस्तों के साथ बाइक पर रेस लगाता हुआ सेंट्रल जेल चौराहा की ओर जा रहा था। अमान हेलमेट नहीं पहने हुए था। रेस लगाते समय बाइक चालक आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक अमान की तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई, जिससे अमान काफी दूर तक घिसटता चला गया।
उसी समय पीछे से आ रही कार की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी परिवार वालों को दी गई। लोगों ने आननफानन अमान को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर प्रदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने इकलौते बेटे की मौत पर माता नसरीन और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों ने बताया कि करीब चार दिन पहले की अमान को नई बाइक लेकर दी गई थी। भाई की मौत पर अकेली बहन महक भी बेहाल हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई की मौत
फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर नासा नाला के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के भाई की मौत हो गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला रेलवे रोड नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी भारतीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक मिश्रा के बड़े भाई प्रवीन उर्फ दुन्नी (44) बुधवार की दोपहर घर से बगैर बताए गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने गए थे। गंगा तट से प्रवीन पैदल ही राजेपुर की ओर चल पड़े। थाना राजेपुर के गांव गांधी स्थित नासा नाला पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
गश्त के दौरान थाना राजेपुर के दरोगा डोरीलाल को लोगों ने दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने एंबुलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। घायल ने दरोगा को अपना नाम-पता बताया। इसके बाद राजेपुर पुलिस ने शहर कोतवाली से संपर्क कर रात में ही घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर भाई विवेक और पिता राजेंद्र मिश्रा समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार की तड़के प्रवीन की मौत हो गई। विवेक ने बताया कि रात में प्रवीन के घर न लौटने पर उनकी खोजबीन की गई। पता न चलने पर परिवार के लोग घर लौट आए। मृतक की पत्नी मधू राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करती है। उसे भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।