{"_id":"572f838e4f1c1b71275ce724","slug":"six-people-nominated-on-on-salempur-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर फायरिंग मामले में छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलेमपुर फायरिंग मामले में छह पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश को लेकर सलेमपुर बाजार में हुई फायरिंग के मामले में छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी दीपक मिश्र ने शीलेश, श्यामू, सतेंद्र, सर्वेश निवासी सलेमपुर, अंकित तिवारी निवासी नाला मछरट्टा और पटे निवासी प्रतिपालपुर थाना हरपालपुर जिला हरदोई के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
तहरीर में कहा है कि उनके ताऊ श्रीकांत मिश्र के साथ वर्ष 2014 में सतेंद्र आदि ने उस समय लूटपाट की थी जब वह कस्बा स्थित अपनी दुकान में बैठे थे। उसमें सतेंद्र समेत चार लोग नामजद थे। सुनील कुमार उसमें गवाह थे। इसी रंजिश के चलते शनिवार को जब उनके पिता रमाकांत और सुनील सलेमपुर बाजार में सब्जी खरीद रहे थे तभी हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए।