फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Simented escaped the young man killed by falling pole

सीमेंटेड पोल गिरने से दबकर युवक की मौत

Tue, 15 Sep 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 15 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Simented escaped the young man killed by falling pole
पेड़ की टहनी गिरने से सीमेंटेड पोल नीचे आ गिरा। इसकी चपेट में आकर
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर निवासी अवधेश वर्मा मंगलवार को घर पर था। दोपहर करीब 2.30 बजे पड़ोसी शिवलाल अवधेश के घर आए और उसे अपने साथ अपने

हाते में बुला ले गए। शिवलाल के हाते में नीम का पेड़ काटा जा रहा था। अवधेश हाते से गुजर रहे थे, तभी नीम के पेड़ की वजनदार टहनी सीमेंटेड बिजली के पोल पर गिर पड़ी। इससे पोल टूटकर नीचे आ गिरा। पोल की चपेट में आने से अवधेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अवधेश की पत्नी देव कुमारी और बच्चे मौके पर पहुंचे।

अवधेश का शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। शव घटनास्थल पर ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed