{"_id":"b3b80d1008f4ab5f6a665e44e71ea67f","slug":"several-injured-in-incidents-of-assault-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में कई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में कई जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक मामले
विज्ञापन
में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इसमें एक तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली गई
है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मुड़गांव निवासी भानुप्रताप सिंह राठौर और
रवींद्र के बच्चों के बीच विवाद हो गया। मामला जब घर पहुंचा तो बड़ों में
कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से जमकर मारपीट और पथराव भी
हुआ। इस घटना में एक पक्ष से शिवकरन सिंह, संदीप कुमार, भानुप्रताप सिंह
राठौर और दूसरे पक्ष से
बल्लू, राकेश कुमार और सुग्रीव घायल हो गए। भानुप्रताप सिंह राठौर की तहरीर पर पुलिस ने रवींद्र सिंह, अरविंद, बल्लू और राकेश कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। वहीं श्याम सिंह की तहरीर पर नन्हें, छोटे, शिवरतन और भानुप्रताप सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी पेशकार पुत्र रामसिंह ने सगे भाई राजेश और जितेंद्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सड़क किनारे स्थित दुकानों के बंटवारे के विवाद में भाइयों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
उधर, मोहल्ला चिलांका निवासी आकाश पुत्र रामचंद्र ने एसडीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसने एक स्कूल में पीओपी का काम 2 से 12 सितंबर तक किया था। इसके लिए वह चाली, बल्ली भी किराए पर लाया था। उसकी मजदूरी का 6 हजार रुपया और चाली बल्ली के किराए के 14 हजार रुपये स्कूल प्रबंधक ने रोक लिए है। रुपये मांगने पर उसे पीटकर भगा दिया। एसडीएम ने प्रबंधक को नोटिस जारी किया है।
उधर, गांव नगला गुमटी निवासी ब्रजेश मंगलवार की रात गांव में ही दावत खा कर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने पर पड़ोस के रामविलास, इनकी पत्नी रेनू, बेटा नन्हूं, बेटी नेहा ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की और जान की धमकी देकर भाग गए। ब्रजेश ने घटना की एनसीआर दर्ज कराई है।