{"_id":"d0be7eea5086d51dba0747eb6533ca45","slug":"several-injured-in-incidents-of-assault-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में कई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में कई जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस से शिकायत की गई है।
मऊदरवाजा थाना इलाके के मोहल्ला बीबीगंज नौसारा निवासी जगदीश दिवाकर की पत्नी गुड्डी देवी ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत डीएम एनकेएस चौहान से की है। इसके मुताबिक मोहल्ले के कुछ दबंग पुश्तैनी जमीन
पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर 27 मार्च की रात करीब 9.30 बजे दबंग घर में घुस आए। इन्होंने मारपीट करने के बाद घर में रखे सामान को तोड़ दिया। बक्से का ताला तोड़कर चांदी की तोड़िया व 3500 रुपये निकाल ले गए। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव पसनिंगपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्व. सुधीर वर्मा ने गांव के ही प्रतिपाल वर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को वह घर पर थी। इसी दौरान प्रतिपाल आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर उसे पीट दिया। पुलिस ने प्रतिपाल वर्मा को हिरासत में ले लिया है।
उधर, कोतवाली पुलिस ने अवनीश कठेरिया निवासी रोहिला को बाइक समेत हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि लूट में शामिल होने के शक में अवनीश को हिरासत में लिया है। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव नगला उम्मेद निवासी विनोद अपनी पत्नी के साथ सरसैया गांव से दवा लेकर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर वह बाइक नहर किनारे खड़ी कर बात करने लगे। उधर से सोतेपुर निवासी हरेंद्र गन्ना लदी बैलगाड़ी लेकर निकला। उसने फब्ती कस दी। इस पर
विनोद और हरेंद्र में कहासुनी होने लगी। विनोद ने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। इस पर गांव वालों ने बैलगाड़ी को घेरकर हरेंद्र की पिटाई कर दी। हरेंद्र की सूचना पर उसके गांव से भी लोग आ गए। इन्होंने पीटने वालों को तलाशा लेकिन कोई हाथ न लगा। उन्होंने गन्ना लदी बैलगाड़ी को तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां मामला रफा दफा करा दिया गया।
उधर, फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी लालू (18) शनिवार देर रात लाल दरवाजे से घर जाने के लिए टेंपो पर बैठे थे। जखा निवासी टेंपो चालक टीटू ने वनखड़िया पहुंचने पर 30 रुपये यात्री से मांगे। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। चालक ने लालू को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद टेंपो लेकर फरार हो गया। लालू ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी दी। टेंपो चालक ने टीटू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लखमियापुर निवासी रामदेवी पत्नी वीरेंद्र कुमार ने गांव के ही कृष्ण कुमार, गोपाल, इनकी पत्नी प्रीती और मां सुदेशा देवी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि गोपाल के बच्चों ने गली में गंदगी कर दी। रामदेवी उलाहना देने गईं तो हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। गांव निनौरा श्रृंखलापुर निवासी पप्पू खां का अपने भाई अहसन खां से किसी बात पर विवाद और फिर मारपीट हो गई। इसमें पप्पू खां की पत्नी मुमताज बेगम ने
जेठ अहसन खां और अहसन खां ने पप्पू खां और उसके दोस्त जयवीर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
इसी क्रम में क्रिश्चियन इंटर कालेज ग्राउंड निवासी अनिल की पत्नी रानी ने मोहल्ले के राजीव, दीपक, सूरज व एक अन्य के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा कि पति को पूछने आरोपी आए थे। पति घर पर नहीं थे। इस पर यह नाराज
हो गए और मारपीट कर दी। इस मारपीट में वह व पूनम घायल हो र्गइं। दूसरे पक्ष से अरविंद ने संजीव, प्रदीप, मथुरा प्रसाद व संजीव की प्नी रेखा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि छोटी सी बात पर यह लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इसमें राधा घायल हो गईं।
मामूली बात पर फायरिंग, पांच गिरफ्तार
मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के समर्थकों ने मौके पर आकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव ईमादपुर निवासी गुरुदेव रविवार को अपने खेत के किनारे मकान बनवा रहे थे। पास में ही उपनेश और पुष्पेंद्र की बोरिंग है। पुष्पेंद्र ने बोरिंग से हटकर दीवार बनाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। फिर मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी जब पड़ोसी
गांव कुद्दीपुर में रहने वाले पुष्पेंद्र के समर्थकों को हुई तो वह लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से गुरुदेव और दूसरे पक्ष से उपनेश, पुष्पेंद्र, नाहर सिंह और दुरबीन को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। हल्का प्रभारी रामसेवक ने बताया कि मारपीट हुई थी। फायरिंग की घटना गलत है।